Header Banner

जोशी ने ली कांग्रेस सदस्यता

BY — November 21, 2014

211110उदयपुर। मेवाड़ सेना के प्रमुख कमल नयन जोशी ने आज कांग्रेस की ज्वॉइन कर ली। उन्होंने देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के निवास पर कांग्रेस संगठन की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय जैन पार्टी बन चुकी है। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही राह दिखाना है। अब भी मैं वही करुंगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं नगर निगम चुनाव संचालन समिति के संयोजक रघुवीर सिंह मीणा एवं शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की मौजूदगी में जोशी को सदस्यता के साथ संयोजक मीणा ने वार्ड 5, 10, 11 और 13 की जिम्मेदारी देते हुए मजबूती से कार्य करने को कहा।
जोशी ने कांग्रेस सदस्यता लेने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी जेबी संगठन बन कर रह गया है। इस अवसर पर सेवादल शहर अध्यक्ष गोपाल नागर, वार्ड 10 से पार्टी प्रत्याशी पंकज पालीवाल, देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, पूर्व प्रवक्ता कौशल नागदा, लोकसभा युवा कांग्रेस अभिमन्यु सिंह झाला, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मदन पंडित सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply