Header Banner

युवती ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

BY — November 22, 2014

Police_capउदयपुर। एक युवती ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए डबोक थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार ओड़वाडिय़ा निवासी एक किशोरी ने गांव के लक्ष्मीलाल भाट, गोवर्धन, भैरू, मीठालाल, डांगियों की टूस निवासी डालू और मनोहरपुरा निवासी ओमपाल पुत्र मोहनलाल भाट के खिलाफ बदनाम का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साल पहले उसकी सगाई कलड़वास में हो चुकी है और पिछले कुछ दिनों से आरोपी उसे फोन पर धमका रहे हैं। इन आरोपियों के पास उसकी कुछ फोटो है। इन फोटो के आधार पर ये युवक उसे ब्लेकमैल कर रहे हैं और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply