Header Banner

रक्षा बंधन पर बाजारों में भीड़

BY — August 12, 2011
मंडी में शुक्रवार को उमड़े ग्रामीण.

उदयपुर. भाई -बहन के त्यौहार रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. क्या सूरजपोल, बापू-बाजार, मंडी, लखारा चौक, मालदास स्ट्रीट, बड़ा बाजार आदि जगह लगे राखी के काउंटर्स तथा मिठाइयों की दुकानों पर माताओं और बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाजार में स्टोन, टेड्डी बीयर, रेशम की बनी राखिया काफी लुभा रही है. नारियल की भी खूब बिक्री हो रही है. गिफ्ट्स, कार्ड्स, ब्रासलेट, चोकलेट सेलेब्रेशन पैकेट भी पसंद किये जा रहे हैं. रोडवेज की और से महिलाओं को रक्षाबंधन पर निशुल्क सफर कराया जायेगा.

 

 

 

 

 

 

राखी पसंद करती महिलाएं.
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply