Header Banner

बस पलटने से घायल व्यक्ति की मृत्यु

BY — November 28, 2014

281111उदयपुर। नाई क्षेत्र में गुरुवार शाम को सीसारमा पुलिया से पहले बस पलटने से 24 सवारियां गंभीर घायल हो गई। घायलों को एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। बस उदयपुर-पई रूट की थी, जिसमें अधिकांश श्रमिक वर्ग के लोग सवार थे। घायलों में से एक की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक को 50 हजार, जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता की गई है। पुलिस के अनुसार शहर के आस-पास क्षेत्र से प्रतिदिन उदयपुर मजदूरी के लिए कई श्रमिक आते हैं और हमेशा शाम को पुन: बसों में सवार होकर गांव की ओर जाते हैं। गुरुवार को भी शहर से मजदूरी कर श्रमिक बस में सवार होकर पई गांव की ओर जा रहे थे। नाई थाना क्षेत्र के सीसारमा पुलिया से कुछ पहले एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार सवारियां घायल हो गई। यह देखकर अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और घायलों को बाहर निकालकर एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल होने वालों में 24 सवारियां है। इनमें से छोटी ऊंदरी निवासी लक्ष्मण (38) पुत्र कावुआ मीणा की मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अन्य घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जाती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply