Header Banner

फिर छोड़ गया कोई अबोध बालिका को

BY — December 1, 2014

पुलिस ने सौंपा एमबी चिकित्सालय को

011205उदयपुर। कहने को भले ही हम बेटी बचाओ के नाम पर रैलियां निकाल लें, जागरूकता का दावा कर लें लेकिन आज भी स्थिति यथावत ही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है सोमवार सुबह एक निजी लैब में छोड़ी गई तीन माह की अबोध बालिका।

अम्बामाता थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि न्यू अहिंसापुरी स्थित अरावली लेबोरेट्री के स्टाफ ने सूचना दी कि तीन माह की बच्ची को कोई लेबोरेट्री के बाहर छोड़ गया है। सूचना पर थाने से जाब्ता पहुंचा। आंचलिया बच्ची को लेकर एमबी चिकित्सालय के बाल चिकित्सा वार्ड पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है। उधर महेशाश्रम के निदेशक देवेन्द्र अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। अंबामाता पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply