Header Banner

मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना ठप

BY — December 1, 2014

कार्मिकों को नहीं मिला वेतन

011213उदयपुर। मुख्योमंत्री निशुल्कस जांच योजना जिले में ठप पड़ गई है। इस काम में लगे कार्मिकों ने वेतन नहीं मिलने के कारण काम ठप कर दिया है। बताया गया कि दस माह से कार्मिकों को वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों ने बताया कि ब्लॉाक सीएमएचओ, सीएमएचओ, जिला कलक्टर तक को समस्या् से अवगत कराया गया लेकिन सिवाय आश्वा‍सन के कुछ नहीं मिला। जिले के विभिन्ना ब्लॉकों में अलग अलग समय से कहीं 8 माह से तो कहीं 10 माह से वेतन बकाया है।

011214कोटड़ा ब्लॉॉक में गत 15 नवम्बर से काम ठप पड़ा है। फिलहाल सभी कार्मिक अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर अपनी उपस्थिति ब्लॉंक कार्यालय पर दे रहे हैं। कार्मिकों ने जल्दल ही कुछ कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply