Header Banner

विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज

BY — December 5, 2014

एक माह पूर्व हुई थी विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Police_capउदयपुर। एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद पीहर पक्ष की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ खेरोदा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार साकरिया निवासी सुगना (25) पत्नी महेंद्रसिंह तक २९ अक्टूबर को पानी लेने के लिए कुएं पर गई थी। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बताया कि सुगना कुंवर तैरना जानती थी, इसलिए डूबकर नहीं मर सकती। शादी के कुछ समय बाद सुगना की जेठानी पप्पू कुंवर और जेठ भंवरसिंह प्रताडि़त करने लगे। मृतका की मौत पर पीहर वालों ने शव को देखा तो चोटों के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply