Header Banner

अनियंत्रित फायर ब्रिगेड दुकान में घुसी, दो की मृत्यु

BY — December 7, 2014

071206उदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो लोगों के लिए काल की दोपहर साबित हो गई। क्षेत्र की तंग गली से गुजर रही फायर ब्रिगेड अनियंत्रित होकर बाइक को टक्करर मारते हुए दुकान में जा घुसी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक अन्य घायल को चिकित्सालय ले जाया गया जहां के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

071207071208071209जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड ने दोपहर करीब एक बजे आयड़ में बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मानमथारा-मावली निवासी केसूलाल पुत्र रामलाल गायरी एवं खेमली निवासी ऊंकारलाल पुत्र गिरधारी गायरी को टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मृत्युा हो गई तथा दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हुई। मौके पर क्षेत्रवासियों ने फायर ब्रिगेड वाहन के कांच फोड़ दिए और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने महासतिया और आनंद प्ला जा के यहां से यातायात को डाइवर्ट कर दिया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply