Header Banner

एकल नृत्य प्रतियोगिता में झूमी छात्राएं

BY — December 20, 2014

201206उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद को संस्थान की सचिव ईना राजक ने सुशोभित किया।

201207अध्यक्षता संस्थान के निदेशक सुभाष राजक ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वत्सला पाड़लिया ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शैक्षिक जगत में भारतीय संस्कृति को संरक्षण प्रदान करता है, क्योंकि इन कार्यक्रमों में देश की विभिन्न संस्कृतियों का बखान होता है जिससे आने वाली पीढिय़ों को हमारी संस्कृति से रुबरु होने का मौका मिलता है। पूर्वी तम्बोली ने बताया कि छात्राध्यापिकाओं ने राजस्थानी लोक गीत पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई गानों पर दर्शको ने साथ में नृत्य कर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली क्षोत्रिय एवं दीपिका देराश्री द्वितीय स्थान पर हिमानी जैन एवं दीपिका जिनगर तृतीय स्थान आयुषी शर्मा तथा सान्तवना पुरस्कार प्रियंका सेन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन महादेवी वर्मा परिषद की छात्राध्यापिकाओं द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply