Header Banner

सर्दी के तेवर तीखे, दिन में गलन

BY — December 20, 2014

– बादल छाए, धूप गायब

201223उदयपुर। गत चार-पांच दिन से चमकी सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में बीती रात के तापमान में कुछ वृद्धि हुई लेकिन फिर भी तेवर तीखे बरकरार हैं। दिन में भी गलन बढ़ गई है। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाने और दिन में कोहरा रहने से दिन के तापमान में कमी आ गई और दिन में सर्दी बढ़ गई है।

सीटीएई कॉलेज में बीती रात न्यूनतम तापमान 3.2 रहा जो गुरुवार रात 1.3 से 1.9 डिग्री अधिक है, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल पाई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जहां गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा वहीं बीती रात 3.6 बढ़ कर 8.6 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में एक बजे तक 17 डिग्री था। मौसम विभाग का मानना है कि अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी और अधिक बढ़ेगी वहीं रात का तापमान बढऩे से रात में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। कोहरा सुबह से बरकरार है जो दिन तक छाया रहा। बाजारों में सर्दी बढऩे के साथ ऊनी कपड़ों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, वहीं सर्दी के मेवे और गजक की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply