Header Banner

संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य 31 को उदयपुर में

BY — December 27, 2014

व्याख्यानमाला में लेंगे हिस्सा

271202उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, ओजस्वी वक्ता डा. मनमोहन वैद्य बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां सेवा भारती चिकित्सालय द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता होंगे।

चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक यशवंत पालीवाल ने बताया कि चिकित्सालय द्वारा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के तृतीय सरसंघसंचालक बाला साहब देवरस स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन बुधवार शाम 5.30 बजे बीएन कॉलेज के कुम्भा सभागार में होगा। व्याख्यान माला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रान्त के सहप्रचारक ओम प्रकाश, राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक दुर्गादास, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख सीताराम केदिलाय व सुहासराव हीरेमठ भी विचार व्यक्त करेंगे। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी होगे। अध्यक्षता निरामय हॉस्पिटल अहमदाबाद के चेयरमैन डॉ. प्रवीण जे. भावसार करेंगे। विशिष्टह अतिथि जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट के एमडी विनोद अग्रवाल व स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर के उप महाप्रबंधक परमजीत कौर होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply