उदयपुर। शहर के पंचवटी पुलिया से सुखाडिया सर्कल की ओर जाने वाले रास्ते पर कल रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई।
जानकारी के अनुसार गत रात लगभग एक बजे ब्राण्ड न्यू कार में दो युवक न्यू ईयर की पार्टी खत्म कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पंचवटी पुलिया से सुखाडिय़ा सर्कल की ओर जाने वाले रास्ते पर डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर चढ़ गई। हादसे में कार चालक के चेहरे पर मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के एमबी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।

















