Header Banner

अमन को श्रद्धांजलि, आरएनटी में शोकसभा

BY — January 3, 2015

छात्रों ने दिखाया आक्रोश

030113उदयपुर। नववर्ष पर क्रिकेट खेलते बावड़ी में गिरकर काल का शिकार बने मेडिकल कॉलेज के छात्र अमन जिंदल को श्रद्धां‍जलि देने आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया।

030116030114शोकसभा के दौरान अमन के सहयोगी छात्रों ने पीडब्यूआरएनडी, कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश भी जताया कि बावड़ी को लेकर सभी लापरवाह रहे। इसी कारण अमन की जान गई। हाथ में तख्तियां लेकर छात्रों ने कॉलेज पोर्च में प्रदर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र धौलपुर निवासी अमन जिंदल साथियों के साथ हॉस्टल के पोर्च में क्रिकेट खेल रहा था। खेलते वक्त बॉल लेने जाते हुए ढकी हुई बावड़ी में जा गिरा। बावड़ी का लोहे का ढक्कन सड़ चुका था। बाद में रेस्क्यू टीम ने काफी प्रयासों के बाद उसका शव निकाला। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेकर परिजन धौलपुर के लिए रवाना हो गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply