Header Banner

यूसीसीआई गोल्डन जुबली ब्रोशर का विमोचन

BY — January 6, 2015

060102उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्री की इस वर्ष 12 फरवरी को अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण कर रही है। गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन सब कमेटी का गठन किया गया है जिसके चेयरमैन पूर्वाध्यक्ष सलिल सिंघल एवं को-चेयरमेन पूर्वाध्यक्ष रमेश चौधरी को मनोनीत किया गया। गोल्डन जुबली ब्रोशर का प्रकाशन किया गया।

इसका विमोचन सभी पूर्वाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में यूसीसीआई के संरक्षक अरविन्द सिंघल एवं माइनिंग विभाग के निदेशक डीएस मारू ने किया। स्वर्ण जयन्ती स्थापना दिवस के अवसर पर यूसीसीआई द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि तथा गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया को विशिष्टि अतिथि के रूप में आमंत्रित गया किया है। विख्यात दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी हीरो मोटो कार्प के प्रबंध निदेषक श्री सुनील मुंजाल इस कार्यक्रम के विषिश्ट अतिथि रहेगें। इस दिन पीपी सिंघल हाल का उद्घाटन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply