Header Banner

युवक गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

BY — January 6, 2015

060103उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार शाम को पटेल सर्कल चौराहे पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल बरामद की। सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि युवक अवैध हथियार के साथ पटेल सर्कल पर घूम रहा है।

थानाधिकरी ने टीम गठित की। टीम ने मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार किया। उससे एक पिस्टल भी बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम खांजीपीर निवासी मजहर बताया। आरोपी प्रोपर्टी का काम करता है। उसने बताया कि एक साल पहले शहर में रहने वाले एक युवक से उसने पिस्टल खरीदी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सुखेर पुलिस व स्पेशल टीम ने कल शाम सौ फीट रोड पर दबिश देकर सावा, चित्तौडग़ढ़ निवासी आशिफ इमरान खान पुत्र युसुफ खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्टल, कट्टा, 16 कारतूस बरामद किए। न्यायालय ने उसे रिमांड पर भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply