Header Banner

दस वरिष्ठ दंपत्तियों व 21 शैक्षिक प्रतिभाओं का सम्मान

BY — January 12, 2015

गोगुन्दा मित्र मण्डल का छठा स्थापना दिवस

120102उदयपुर। गोगुन्दा जैन मित्र मण्डल द्वारा गोगुन्दा मूल के उदयपुर में प्रवासित परिवारों का छठा स्थापना दिवस एवं स्नेह मिलन समरोह आयोजित हुआ। संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि दस वरिष्ठ दम्पतियों का शॉल, माला, मेवाडी पगडी, उपरणा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्य अतिथि ओ.पी. चपलोत, जिला प्रमुख श्रीमती मधु मेहता द्वारा अभिनन्दन किया गया।

अभिनन्दन होने वालों में बंसती लाल सेठ, शांतिलाल सेठ, गणेश लाल मेहता, बाबूलाल चण्डालिया, मोहन लाल करणपुरिया, अम्बालाल चण्डालिया, भंवर लाल फत्तावत, अम्बालाल सिंघवी, डॉ. आरएल जैन, भोपालसिंह सिंघवी एवं रतन लाल सिंघवी शामिल थे। जिला प्रमुख मधु मेहता ने सभी वरिष्ठजन दम्पतियों को उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी।

120103गोगुन्दा क्षेत्र की शैक्षिक क्षैत्र में विशेष उपलब्धी अर्जित करने पर नमन डागलिया, प्रनीत डागलिया, प्राची चण्डालिया, पाखी चण्डालिया, अभिनव मेहता, रोनक हरकावत, सुरभि करणपुरिया, विद्धी करणपुरिया, कृ़तिका सिंघवी, मिनल दोषी, हर्षिता जैन, रितु कोठारी, दिशा हकरकावत, कृति चौरडिया, प्रेक्षा कोठारी, तरू लोढा, स्नेहा खोखावत, भव्या सिंघवी, हिना फत्तावत, फाल्गुनी जैन का माला एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। समारोह के सम्मानित अतिथि ओ.पी. चपलोत, लहर सिंह सिंघवी, डॉ. देव कोठारी, भीमराज कोठारी एवं राजकुमार फत्तावत ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उदयपुर की जिला प्रमुख श्रीमती मधु मेहता तथा सामाजिक सेवा में विशिष्ठ उपलब्धी पर राजकुमार फत्तावत का भी अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती लतिका मेहता, निता खोखावत, मंजू फत्तावत, रेखा जैन, गुणमाला सेठ के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत मण्डल के अध्यक्ष गणेश लाल मेहता द्वारा तथा वार्षिक प्रतिवेदन मण्डल मंत्री अर्जुन खोखावत द्वारा प्रस्तुत किया गया। आभार ज्ञापन दिनेश मेहता एवं संचालन राजकुमार फत्तावत ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply