Header Banner

चीफ प्रोक्टर श्रीमाली के विरुद्ध प्रदर्शन

BY — January 12, 2012
विश्‍वविद्यालय में कुलपति भवन के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।

udaipur. सुखाडि़या विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को विश्वपविद्यालय के मुख्य भवन के सामने चीफ प्रोक्टर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सुखाडि़या विश्वयविद्यालय में हुए युवा महोत्सव के तहत छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में उस समय विश्‍वविद्यालय के चीफ प्रोक्ट‍र प्रो. विजय श्रीमाली ने छात्र नेता दिलीपसिंह सिसोदिया एवं अन्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। फिर विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी ने सिसोदिया व अन्य को क्लीन चिट दे दी। छात्रों का आरोप है कि चीफ प्रोक्टर ने जान-बूझकर द्वेषतापूर्ण मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में छात्र नेताओं की बैठक हुई जिसमें श्रीमाली के खिलाफ एकमत से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply