Header Banner

खेल राज्यमंत्री गरासिया को बताये काले झण्डे

BY — January 13, 2012

udaipur. ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना सामुदायिक भवन का उद्घाटन कराने को लेकर शुक्रवार को खेल राज्ये मंत्री मांगीलाल गरासिया को कोटड़ा पंचायत के गांव मेवाड़ों का मठ में लोगों ने काले झण्डेन बताए। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत ने सामुदायिक भवन बनवाया था जिसका उद्घाटन करने मंत्री गरासिया पहुंचे। उनके साथ जिला प्रमुख मधु मेहता सहित कई नेता थे। भाजपा नेता हुसाराम ने बताया कि सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत ने बनवाया है। साथ ही यहां की एक कमेटी में सचिव की नियुक्ति के लिए ग्राम पंचायत ने जिस का चयन किया था, मंत्री श्री गरासिया ने किसी अन्य व्यक्ति का नाम जिला परिषद को भेज दिया। इसी का विरोध करते हुए इन्हों ने काले झण्डे बताए और उद्घाटन का विरोध किया। उधर जिला प्रमुख मधु मेहता ने बताया कि उक्त सामुदायिक भवन गरासिया के कोटे से बना हुआ है।
udaipur news

hindi news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.