Header Banner

मरीजों की प्रभावी रूप से सेवा करने की शपथ

BY — February 27, 2015

270205उदयपुर. गीतांजली नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल, उदयपुर के बीएससी (नर्सिंग) एवं डिप्लोमा (नर्सिंग) के सातवें बैच द्वारा 27 फरवरी 2015 को दीप प्रज्जवलन तथा शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया।

समारोह में गीतांजली स्कूल व कॉलेज की डीन व डायरेक्टर डॉ जयलक्ष्मी एल एस ने भावी नर्सिंग विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे भविष्य में मरीजों की सेवा प्रभावी तरीके से करेंगें। कार्यक्रम में गीतांजली स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व गणेश वंदना से हुआ। आखिर में शपथ ग्रहण से समारोह का समापन हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply