Header Banner

नर्सिंग छात्र-छात्राओं का कैण्डल मार्च

BY — January 14, 2012
कैण्‍डल मार्च करते नर्सिंग छात्र-छात्राएं।

udaipur. ट्रेड नर्सेज एण्ड स्टुडेन्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने शनिवार शाम चेटक सर्किल पर कैण्डल मार्च निकाला। एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत आमेटा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के इतने प्रदर्शन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना लापरवाही का द्योतक है। नर्सिंग छात्र नेता सुरेन्द्र पंवार ने बताया कि यह कैण्डल मार्च प्रशासन व सरकार को चेतावनी है। अब भी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशस्त रीय आंदोलन किया जाएगा। नर्सिंग छात्रों की सबसे बड़ी मांग भवन की है। कहने को यहां सरकारी कॉलेज है लेकिन कॉलेज का भवन तक नहीं है। इसी प्रकार छात्रावास की समस्या है।
udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply