Header Banner

अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

BY — March 13, 2015

130306उदयपुर। अवैध हथियारों की रोकथाम के जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल कर करीब दस तरह के अवैध हथियार बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया।

130305पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा  ने बताया कि एएसपी हनुमानप्रसाद मीणा के नेतृत्व में डीएसपी गिर्वा रानू शर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर सवीना से निकली एक सफेद कार को बलीचा होते हुए जाते समय पकड़ा। कार चालक ने अपना नाम मुर्शीद नगर निवासी अहमद हुसैन बताया। तलाशी में उससे एक हथियार मिला। दूसरे ने अपना नाम खांजीपीर निवासी जावेद हुसैन बताया जिससे भी एक हथियार मिला। दोनों के पास कुल 17 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में और हथियार अहमद के घर से बरामद हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply