Header Banner

वेदांता के सीईओ टॉम अल्‍बानीज़ 10 को उदयपुर में

BY — April 9, 2015

सीटीएई के छात्र-छात्राओं से होंगे मुखातिब

090403उदयपुर। वेदान्ता (हिन्दुस्तान जिंक) ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम अलबानिस 10 अप्रेल को उदयपुर में होंगे। वे यहां कृषि प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में शाम 4 बजे छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश की उन्नति के लिए किस प्रकार अपना योगदान दे सकते हैं रखा गया है। इस दौरान वेदान्ता के अधिकारियों द्वारा एक डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा जिसमें छात्रों को नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों के बारे में बताया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply