Header Banner

सूर्यप्रकाश दूसरी बार निर्विरोध महामंत्री

BY — April 19, 2015

सुहालका महासभा के चुनाव

190412उदयपुर। सुहालका (कलाल) महासभा, उदयपुर के त्रैवार्षिक चुनाव का आगाज आज हुआ। रविवार को नाम वापसी के बाद आज सूर्यप्रकाश सुहालका को दूसरी बार निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी मनोहर लाल सुहालका (रामाडिया) ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सात में से तीन उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद अब चार प्रत्याशी क्रमशः ख्यालीलाल सुहालका, बाबुलाल सुहालका, रितेश सुहालका एव हरीश सुहालका मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद अब दो उम्मीदवार किशनलाल सुहालका एवं जीतेश सुहालका बाकी रहे। सभी उम्मीदवारो को चुनाव चिह्न मौके पर ही आवंटित कर दिए गए। मतदान अगले रविवार 26 अप्रेल को समाज के 1283 मतदाता करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply