Header Banner

कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा 11 को

BY — May 9, 2015

प्रदेश महामंत्री पाराशर लेंगे बैठक

congress-1उदयपुर। कांग्रेस की सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 मई से पूर्व अंतिम चरण की समीक्षा को लेकर देहात कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बेठक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं उदयपुर देहात प्रभारी पुखराज पाराशर 11 मई सोमवार सुबह 11 बजे देहात कांग्रेस के अमल का कांटा, सूरजपोल स्थित कार्यालय पर लेंगे।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सदस्यता की अब तक की प्रगति पर चर्चा के साथ ही 15 मई तक अनिवार्य रूप से सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने पर चर्चा की जायेगी। बैठक में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, प्रधान, प्रतिपक्ष नेता जिला परिषद, पीसीसी सदस्य, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply