Header Banner

मेनारिया रेन्शी उपाधि से सम्मानित

BY — May 15, 2015

150508उदयपुर। गत दिनों महाराष्ट्र के खंडाला में आयोजित छठीं राष्ट्रीय कूडो (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में राजस्थान कूडो के अध्यक्ष एंव पश्चिम भारत के निदेशक सेन्साए राजकुमार मेनारिया को कूडो फेडरेशन ऑफ इन्डिया द्वारा रेन्शी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कूडो फेडरेशन ऑफ इन्डिया के चेयरमेन शिहान अक्षय कुमार के निर्देशन में आयोजित किफी के संस्थापक अध्यक्ष सो-शिहान मेहुल वोरा ने प्रतियोगिता के दौरान मेनारिया को गो-डान डिग्री एवं रेड एण्ड व्हाईट बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया।
उक्त अवार्ड एवं उपाधि प्राप्त करने वाले मेनारिया राजस्थान के पहले एंव देश के पंाचवें मार्शल आर्ट खिलाड़ी है। उल्लेखनीय है कि मेनारिया को पूर्व में राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है।  किफी द्वारा राजस्थान के दो ब्लैक बेल्टर तुषार मेहता एवं विपुल मेनारिया को सेकण्ड डान ब्लैक बेल्ट एवं सेन्साए टाईटल से सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply