Header Banner

कांग्रेस 26 को करेगी सांसद का घेराव

BY — May 25, 2015

congress-1उदयपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर 26 मई को प्रातः 11 बजे उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा के वीआईपी कॉलोनी स्थित निवास के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन कर चुनाव के दौरान किये गये वायदो को याद दिलाने के लिए सांसद को ज्ञापन देगी।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि मोदी सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ नारी, युवाओं का विश्वास तोड़ने के साथ ही देश की सीमा सुरक्षा के मामले में भी विफल रही। उद्योगपतियों को सस्ते दर पर ऋण एवं अतिवृष्टि से परेशान किसानो की सुध नहीं लेने, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, नरेगा, कृषि, विकास जैसे महत्वपूर्ण मदो में बजट में भारी कटौती की। प्रदर्शन का नेतृत्व देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देहात पुखराज पाराशर, शहर गिरीराज गर्ग मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply