Header Banner

होटल मैनेजर को जान से मारने की धमकी

BY — May 25, 2015

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक होटल मैनेजर ने कुछ युवकों के खिलाफ होटल में घुसकर मारपीट करने और मासिक बंधी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार डूंगरगढ़ निवासी हाल मैनेजर उमाशंकर झंवर ने मामला दर्ज कराया कि शनिवार को वह होटल में था। तब पांच युवक आए और बीयर पी। उनमें से एक युवक रिसेप्शकन की ओर जाने लगा। उसने रोका तो आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए अपना नाम अरविंद कोटेड़ बताया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि पूर्व में भी उसने हिरणमगरी में फायर किया था। साथ ही उसे 50 हजार रुपए मासिक बंधी देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply