Header Banner

छाछ वितरण जारी, गर्मी में रास आ रही तीमारदारों को

BY — June 1, 2015

010605उदयपुर। भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा द्वारा लगातार 9 वें वर्ष महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में रोगी एंव तीमारदारों के लिए गर्मी से निजात दिलाने के लिए लगाये गये छाछ वितरण शिविर में जनता को छाछ पीना काफी रास आ रहा है।

परिसंघ की प्रवक्ता प्रणिता तलेसरा ने बताया कि आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहन माखीजा, नगर विकास प्रन्यास के सहायक अभियन्ता मुकेश जानी थे। जिन्होंने जनता के छाछ पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई। अध्यक्ष रंजना मेहता ने बताया कि परिसंघ द्वारा प्रतिदिन प्रात. 11 से 1 बजे तक दो घण्टे जनता को छाछ पिलायी जाएगी। इस अवसर पर इन्दरसिंह मेहता, मनोज आंचलिया, डॉ. निर्मल बंसल, डॉ. शर्मिला बंसल, योगेश पोखरना, अनिल पारीख, अमित बाहेती, नीरज गुप्ता, रमेश भटनागर, शकुन्तला पोरवाल ने सहयेाग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply