Header Banner

नाई में निशुल्क योग विज्ञान शिविर आरंभ

BY — June 14, 2015

140605उदयपुर। श्री विवेकानंद युवा परिषद् एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ परिषद् के संयोजक कृष्णकांत शर्मा व पतंजलि योग पीठ के पूर्णकालिक योग प्रशिक्षक अशोक जैन ने दीप प्रज्वलन कर यहां विवेकानंद खेल मैदान में किया।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आमेटा व शिविर संयोजक बद्रीलाल चोधरी ने किया।योग प्रशिक्षक अशोक जैन व प्रेम जैन ने योगिक व्यायाम ,सूर्यनमस्कार व प्राणायाम कराते हुए इसकी विधि, लाभों व सावधानियों से अवगत कराया। शिविर में नाई, बूझड़ा, सीसारमा के महिलाएं पुरुष व विद्यार्थी उपस्थित थे। शर्मा ने बताया कि 16-17 जून को पतंजलि योगपीठ के वैद्य निशुल्क योग परामर्श प्रदान करेंगे। 21 जून को सामूहिक सूर्य नमस्कार व 35 मिनट का निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply