Header Banner

लालन मनोरथ समिति के पदाधिकारी पहुंचे नाथद्वारा

BY — June 23, 2015

230603उदयपुर। अगले माह 14 व 15 जुलाई को होने वाले लालन मनोरथ की तैयारियों के सिलसिले में श्री नवनीत प्रिया मनोरथ समिति के पदधिकारी मंगलवार को नाथद्वारा पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय परिषद के अध्यक्ष राजेश भाई मेहता ने बताया कि श्रीनाथजी के मंगला दर्शन के पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने नाथद्वारा मन्दिर मण्डल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री से भेंट की तथा लालन मनोरथ के लिए , श्रीनाथ जी मंदिर उदयपुर में चल रहे निर्माण कार्यों के अलावा, निमंत्रण पत्र वितरण, पोस्टर  होर्डिंग, बैनर शहर में लगाने के कार्य की जानकारी दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय परिषद के अध्यक्ष  जयंतीलाल पारीख ने बताया की , अगले चरण में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। मनोरथ में स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर  प्रभु श्री नवनीत प्रियाजी मनोरथ समिति के सहसरक्षक भुवनेश भाई शाह, कृष्णदास पारीख, कन्नू भाई, धर्मनारायण जोशी, अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय परिषद राजस्थान के अध्यक्ष राजेश भाई मेहता, मनोरथ समिति के पदाधिकारी जयंतीलाल पारीख, हेमंत चौहान, नरेंद्र पारीख मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply