Header Banner

बीएसएफ में भर्ती के लिए आया युवक डूबा

BY — June 25, 2015

फतहसागर में नहाने गया था

250607उदयपुर। शहर में इन दिनों चल रही बीएसएफ की भर्ती में हिस्सा लेने आया सीकर निवासी एक युवक की फतहसागर में डूबने से मौत हो गई। घटना के आधे घंटे बाद गोताखोरों ने युवक का शव निकाला।

अम्बा माता थाना पुलिस के अनुसार सुबह 8 बजे फतहसागर पाल पर पहली छतरी के समीप कुछ युवक नहा रहे थे। युवाओं का दल अपनी मस्ती में था। इस दौरान एक युवक को गायब देखकर अन्य युवाओं के होश उड़ गए। उन्हों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सुबह का समय होने के कारण खासी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश की। आधे घंटे के बाद युवक का शव निकाला गया। सीढि़यों के पास ही शव गहराई में था। मोर्चरी में शव रखा गया। तलाशी में उसके बैग से कपड़े, दस्तावेज, मूल निवास प्रमाण पत्र और फोन मिला जिसमें उसकी शिनाख्त  सुल्तानसिंह पुत्र मालीराम जाट के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply