Header Banner

चौधरी को क्लब बिल्डर अवार्ड

BY — June 29, 2015

बांठिया सर्वश्रेष्ठ सहायक प्रांतपाल

290609उदयपुर। कुछ वर्षो से सर्विस अबॉव सेल्फ की थीम के साथ कार्य कर रहे रोटरी क्लब मेवाड़ के संरक्षक हंसराज चौधरी को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष ने क्लब बिल्डर अवार्ड प्रदान किया। यह अवार्ड गत दिनों चौधरी को प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल ने जयपुर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।

क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि हंसराज चौधरी द्वारा क्लब को उसकी स्थापना से ही सेवा की नई ऊचांईयों पर ले जा कर उसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहिचान दिलाये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष ने उक्त अवार्ड प्रदान किया।
बांठिया सर्वश्रेष्ठ सहायक प्रान्तपाल
जयपुर में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के प्रान्तीय समापन समारोह आभार में उदयपुर रीजन-9 के सहायक प्रान्तपाल सुशील बांठिया को सर्वश्रेष्ठ सहायक प्रांतपाल पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। रीजन-9 के तहत रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब चित्तौडग़ढ़, रोटरी क्लब भीलवाड़ा में वर्ष 2014-15 में उत्कृष्ठ एवं सराहनीय सेवाओं हेतु बांठिया को उक्त पुरूसकार से सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply