Header Banner

पति के साथ जा रही विवाहिता की दुर्घटना में मौत

BY — July 18, 2015

Police_capउदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ बाइक पर जा रही विवाहिता की दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मांगीबाई (35) पत्नी हिरालाल मेघवाल निवासी साकरोदा अपने पति के साथ बाइक पर कुराबड़ में माताजी के दर्शन करने आई थी। दर्शन कर पुन: अपने घर की ओर जा रहे थे कि सेजलाई गांव में सामने से आई एक बिना नम्बर की बाईक ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार उसकी पत्नी नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply