Header Banner

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या

BY — July 24, 2015

Suicideउदयपुर। शहर के समीप डबोक थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से मामूली बात पर विवाद के बाद घर के बाहर ही आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोलीराम (45) पुत्र देवा गमेती निवासी मंदेसर का गुरूवार रात्रि को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद यह युवक बीड़ी पीने के बहाने अपने घर से बाहर निकला और आंगन में नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। इसी दौरान महिला ने देख लिया और शोर मचाते हुए बाहर आई। जिससे पड़ोसी भी आ गए। पड़ोसियों ने आकर इस युवक को नीचे उतारा। सांस चलने पर तत्काल एम.बी. चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply