Header Banner

नाबालिग को भगाने में युवक पकड़ा

BY — July 24, 2015

Police_capउदयपुर। शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने गत दिनों एक नाबलिग किशोरी को भगाने में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गत दिनों मल्लातलाई क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी बिना किसी को बताए अपने घर से चली गई थी। जिसकी परिजनों ने तलाश की तो पता नहीं चला था। जिस पर प्रकरण दर्ज करवाया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए इस किशोरी को ओगणा थाना क्षेत्र के समीजा गांव से बरामद कर लिया। पूछताछ में इस किशोरी ने बताया कि वह शंकर पुत्र सूरज हरिजन निवासी वांगरूद ओगणा के साथ भागी थी। जिस पर पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक उदयपुर में अपने भाई के पास रहता था। इसी दौरान इस किशोरी से उसका परिचय हुआ। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply