Header Banner

FS में 11 फीट तक पहुंचा पानी

BY — August 1, 2015

010809उदयपुर। हालांकि बारिश का दौर थम गया है लेकिन झीलों में पानी की आवक धीमी गति से ही सही बरकरार है। शहरवासियों की धड़कन फतहसागर में 11 फीट पानी आ चुका है। दो फीट पानी के बाद वह भी छलक जाएगा और शहरवासियों का सपना पूरा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मानसून के दूसरे चरण में पीछोला एक ही रात में लबालब होकर छलक गया था जिसका पानी फतहसागर में डायवर्ट करने के बाद भी ओवरफ्लेा हो रहा था। सीसारमा नदी के कारण पीछोला पर आज भी तीन इंच की चादर चल रही थी वहीं पीछोला के लिंक चैनल गेट आज वापस खोले गए जिससे पानी फतहसागर में भी आया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply