Header Banner

होण्डा की लीवो मोटरसाईकिल लांच

BY — August 4, 2015

040809उदयपुर। दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी होण्डा मोटरसाईकिल एवं स्कूटर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के अधिकृत विक्रेता लेकसिटी होण्डा, समर्थ होण्डा एंव श्रीजी होण्डा द्वारा मंगलवार को शाम को सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित एक रंगारंग समारोह में नई मोटरसाईकिल लीवों को लॉन्च कर बिक्री के लिए बाजार में उतारा।

लेकसिटी होण्डा के निदेशक वरूण मुर्डिया ने बताया कि इस अवसर कम्पनी के क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी रजनीश जस्वाल, व मिलन गर्ग तथा समर्थ होण्डा के अनिदेशक आशीष अग्रवाल व श्रीजी होण्डा के निदेशक धीरेन्द्र श्रीमाली मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 110 सीसी एवं 74 किमी. प्रति लीटर के साथ मात्र 53602 रूपयें में नई मोटरसाईकिल लीवों उपलब्ध होगी। होण्डा ने यह विशेष मॉडल खासकर युवाओं की पसन्द को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह युवाओं में अपनी जगह बनाने लगा है। दो मॉडल के रूप में बाजार में उतरी एक मॉडल डिसक ब्रेक के साथ तथा दूसरा बिना डिस्क ब्रेक के साथ उपलब्ध होगा।
आशीष अग्रवाल एवं धीरेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि इस मॉडल के प्रति जनता में अति उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कम्पनी द्वारा दिल्ली में लॉन्च किये गये उक्त मॉडल के अवसर पर आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति एंव फैशन शो का शानदार आयोजन रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply