Header Banner

एक ही छत के नीचे सभी उत्पाद उपलब्ध

BY — August 7, 2015

तीन दिवसीय ब्लोसम-2015 प्रदर्शनी एवं शॉपिंग प्रारम्भ

070804उदयपुर। ब्लोसम इवेन्ट्स की ओर से रखा बन्धन त्यौहार को देखते हुए रक्षा बन्धन त्यौहार से पूर्व रक्षा बन्धन त्यौहार पर काम आने वाली वस्तुओं एंव सामग्रियों की प्रतिवर्ष लगायी जाने वाली प्रदर्शनी एवं शॉपिंग का इस वर्ष दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित मंगलम फन स्क्वायर में आज  ब्लोसम-2015 का महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी 9 अगस्त तक चलेगी।

ब्लोसम इवेन्ट्स की खुशबू सुराणा ने बताया कि एक ही छत के नीचे महिलाओं के लिए वे सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराये गये है जिकी रक्षाबन्धन त्यौहार के समय आवश्यकता होती है।

070805प्रदर्शनी में कुल 25 स्टॉलें लगायी जा रही है जिसमें अधिकाशत: महिला उद्यमियों द्वारा लगायी गई है। इस प्रदर्शनी में राखी जैसे त्यौहार पर पहने जाने वाली नित नयी डिजाईन एवं वैरायटी की साडिय़ों से लेकर हर प्रकार घरेलू सामग्री, एन्टीकसहित विभिन्न प्रकार की ज्वैलरी आदि शामिल है। प्रदर्शनी में स्थानीय महिला एवं पुरूष उद्यमी सहित इन्दौर,कलकत्ता, गुजरात,महाराष्ट,हैदराबाद एंव दिल्ली के उद्यमी भी भाग ले रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply