Header Banner

राधा-श्याम के रूप में बच्‍चों ने किया कैटवॉक

BY — September 5, 2015

050910उदयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेलिब्रेशन मॉल में फेन्सी ड्रेस कॉम्पीटिशन का आयोजन शनिवार शाम किया गया।

050911050912नन्हें बालक-बालिकाओं ने कृष्ण, राधा, सुदामा एवं बलराम के रूप में फेन्सी ड्रेस कॉम्पीटिशन में भाग लेकर धार्मिक भजनों और कविताओं पर नृत्य आदि प्रस्तुत किए जिससे वातावरण श्रीकृष्णमयी हो गया। इसमें बच्चों की बाल सुलभ चेष्टाएं सबको लुभा गई। माल प्रबन्धन के अनुसार 12 वर्ष तक के बच्चों को आयोजन में निशुल्क भाग लेने का अवसर मिला। विजेताओं को सिम्बा की तरफ से विशेष पुरस्कार दिया गया एवं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक बच्चे को मॉल प्रबन्धन एवं मेक्स की तरफ से सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट प्रदान किए गए। कॉम्पीटिशन में 100 से ज्यादा बच्चो ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply