उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में ग्राहक की बात को लेकर दो होटल संचालकों में विवाद हो गया, जिस पर एक की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार पारस पुत्र केसरीमल चित्तौड़ा निवासी सर्वऋतुविलास ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी सूरजपोल क्षेत्र में एक होटल है। इस होटल के पास में ही सुरेश कुमार की भी होटल है। रविवार शाम को एक ग्राहक की बात को लेकर सुरेश कुमार ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे चोंटे आई। मारपीट के बाद पीडि़त पारस चित्तौड़ा ने सुरेश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.