Header Banner

वरिष्ठ नागरिेकों को किया सम्मानित

BY — September 30, 2015

300904उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव समाज द्वारा आज वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्या पर आशाधाम में आशाधाम एवं मुस्कान क्लब के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

समाज की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी ने बताया कि समाज की अध्यक्ष सरिता न्याती एवं सचिव आशा नारानीवाल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों को उपरना ओढ़ाकर,श्रीफल एंव मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही आज ही समाज ने गुड़ली एंव डबोक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के अध्ययन के लिए लाईब्रेरी बनाकर हेतु पुस्तकें प्रदान की। इस अवसर पर जनक बांगड़, कांता माहेश्वरी, राजुकमारी,बीना कला,भावना एवं सरिता मंत्री मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply