Header Banner

ज्ञान एवं अनुभवों का भण्डारी है वरिष्ठ नागरिक : कोठारी

BY — October 1, 2015

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ 19 दम्पत्तियों का सम्मान

011004उदयपुर। केजी गट्टानी फाउण्डेशन की ओर से आज अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर ओरियंटल पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के वरिष्ठतम 19 दम्पत्तियों का सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं विशिष्ठ अतिथि नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश अग्रवाल मानव थे। अध्यक्षता केजी गट्टानी ने की। कोठारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज एंव शहर के लिए अनुभव एवं ज्ञान का भण्डार है। आज की युवा पीढ़ी को उन्हें वृद्ध कह कर उन्हें नजरअन्दाज करने के बजाय जीवन में उनके द्वारा अर्जित किये गये अनुभव एवं ज्ञान का लाभ उठायें। समारोह को कैलाश अग्रवाल मानव ने भी संबोधित किया।
फाउण्डेशन की संचालिका श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि समारोह में सभी दम्पत्तियों का  उपरना ओढक़ार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि सिद्धेश्वर सिद्धू अपनी हास्य रचनाएं प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply