Header Banner

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

BY — October 2, 2015

021002उदयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कृतज्ञ कांग्रेसजनों ने शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर दोनों नेताओं की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि बाद में कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में गांधीजी एवं शास्त्रीजी के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी एवं देश की मजबूती के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। आज देश में साम्प्रदायिक शक्तियां हावी हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित नही है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्रीजी ने पाकिस्तान से युद्ध लडकर अपनी ताकत का अहसास दुनियां को करा दिया था।
विचार गोष्ठी मे पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, भीण्डर नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा चोर्डिया, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने विचार व्यक्त किये।
दुर्गा नर्सरी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
021001सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे सत्य-अहिंसा के पुजारी, ईमानदार, आदर्श राजनेता, दार्शनिक, शिक्षाविद्, चिन्तक, प्रखर वक्ता, दूरदर्शी जैसे अनेक गुणों की खान थे। महात्मा गांधी के कारण ही आज विश्व में भारत का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, पीसीसी सचिव गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, मधुसूदन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, प्रो. पी. सी. व्यास, चन्द्र सिंह कोठारी, डॉ. विमल शर्मा, बाबूलाल घावरी ने सभी से गांधी एवं शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply