Header Banner

‘गुलाब’ के विरोध में फिर ‘कमल दल’

BY — October 2, 2015

कटारिया पर गंभीर आरोप, पूर्व जिलाध्‍यक्ष ताराचंद जैन का समर्थन

kataria-1उदयपुर। एक बार फिर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के विरोध में उनके ही कभी समर्थक रहे कमल दल के साथियों ने ताल ठोकी है। संगठन विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए प्रदेशाध्यदक्ष अशोक परनामी को शिकायत भी की गई जहां से लिखित में शिकायत भेजने के निर्देश दिए गए।

कटारिया विरोधी नेताओं की प्रमुख नेता भानु कुमार शास्त्रीख के निवास पर हुई बैठक में वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में उन्हें विधानसभा चुनाव में हराने के लिए कटारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी से हाथ मिला लिया था। आरोप लगाने के बाद जोशी ने कहा कि अगर वे आरोपों को साबित कर सकते हैं। यदि साबित नहीं कर पाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे। साबित होने पर कटारिया राजनीति छोड़ दें। जोशी ने कहा कि 25 वर्ष से कटारिया लाल बत्ती में घूम रहे हैं। हर बार नगर निगम के कामों को गिनवाकर चुनाव जीत रहे हैं, परन्तु शहर के लिए काम नहीं किया।
देहात में सही और शहर में गड़बडिय़ां
बैठक में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में जो संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं, उसमें जमकर धांधलियां की जा रही है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में चुनाव के बारे में उन्हें सूचना ही नहीं दी जा रही है और बंद कमरे में बैठकें करके चुनाव फाइनल किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि देहात में प्रभारी ताराचंद जैन व्यवस्थित ढंग से चुनाव करवा रहे है और सभी को बुलाकर चुनाव हो रहे है। ऐसे में देहात जिलाध्यक्ष बार-बार आरोप लगा रहे। जब चुनाव की घोषणा हो गई है तो जिलाध्यक्ष स्वत: ही हट जाता है। ऐसे में देहात जिलाध्यक्ष घोषणाएं कर रहा है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कटारिया शहर में 12 रूपए में बीमा कराने की आड़ में शहर में चुनाव में करवा रहे है ताकि उनके ही समर्थक आगे आएं। शहर प्रभारी के कहने पर धर्मनारायण जोशी ने उन्हें मण्डल प्रभारियों की एक सूची दी थी, जिसमें से एक को भी प्रभारी नहीं बनाया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अर्चना शर्मा ने 170 लोगों को भाजपा से जोड़ा था और उनकी सूची दी थी। इसके बाद भी उन्हें सक्रिय कार्यकर्ता नहीं बताया जा रहा है। भाजपाईयों ने आरोप लगाया कि कटारिया अपनी मनमानी कर रहे है। बैठक में भानुकुमार शास्त्री, धर्मनारायण जोशी, मांगीलाल जोशी, दूल्हेसिंह, महेन्द्रसिंह शेखावत, वीरेन्द्र बाफना, गोविन्द दीक्षित, प्रकाश अग्रवाल, जगत नागदा, मनोहरसिंह पंवार, दिग्विजय श्रीमाली, अनिल सिंघल, विजय प्रकाश विप्लवी सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक के बाद पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से फोन पर बात की और इस बारे में जानकारी दी। जानकारी के बाद परनामी ने लिखित में शिकायत  भेजने के लिए कहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply