Header Banner

विधवा से यौन शोषण का मामला

BY — October 8, 2015

rapeउदयपुर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के घाघरी गांव निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पति की काफी वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। इसके पड़ोस में ही रहने वाले पूना मीणा निवासी घाघरी उसके पति का मित्र था और उसके घर पर आता-जाता रहता था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसके संतान भी हुई। पिछले 10 वर्षों से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। अब आरोपी उसे बदनाम करने की और समाज से बाहर करने की धमकी दे रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply