उदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर के पलटने से ट्रेक्टर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र कैलाश गुर्जर निवासी सिकंदरा दौसा जो ऋषभदेव में विद्युत विभाग के ठेकेदार विजयसिंह के यहां पर काम करता था। रविवार को ट्रैक्टर में जा रहा था। ऋषभदेव में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। मुकेश गुर्जर नीचे दब गया और मौके पर ही मर गया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों के आने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.