Header Banner

विधि-विधान से शस्त्र पूजन

BY — October 20, 2015

201003उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से मंगलवार सुबह 10 बजे हाथीपोल स्थित कालका माता मंदिर प्रांगण में विधि विधान के साथ कालका माताजी की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया।

पूजन सेना के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमावत, संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, संभाग अध्यक्ष पुखराज राजपुरोहित ने किया। जिलाध्यक्ष शिव सिंह सोलंकी ने बताया कि तलवार, मुखधर, तीन कमान, राईफल्स, भाला, त्रिशूल सहित अस्त्र शास्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती में संभाग महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह शेखावत, सुनील कालरा, सुरेश टहलरमानी, कर्णवीर सिंह राठौड, कुलदीप सिंह शक्तावत, उदय सिंह देवडा, गोपाल सिंह सिसोदिया, दिनेश कुमावत, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत साहित कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply