Header Banner

पीएमसीएच में एक साल में 25 बच्चों को मिली खुशी

BY — November 3, 2015

पांच बच्चों सहित 45 वर्षीय व्यक्ति का सफल कॉकलियर इम्प्लांट

3 Nov Cochlear Implant Newsउदयपुर। कॉकलियर इम्प्लांट के चौथे चरण में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में पॉच बच्चों एवं 45 वर्षीय मेनएन्जाईटिस से पीडि़त चित्तौड़गढ़ के अनिल जैन  का सफल ऑपरेशन के माध्यम से कॉकलियर इम्प्लांट प्रत्यारोपित किए गए।

सुनने और बोलने में अक्षम ये पांचों बच्चे छह महीनों में बोलने एवं सुनने लगेंगे। पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के विभागाध्यक डॉ. पीसी अजमेरा ने बताया कि जन्म से ही सुनने और बोलने में अक्षम इन पांच बच्चों के मां-बाप की खुशी का अब ठिकाना नहीं है क्यों कि अब इन बच्चों की किलकारियों को वह सुन भी सकेगें और अपनी बातों को भी अपने बच्चों को सुना भी सकेंगे। ये सभी बच्चे तीन साल से आठ साल की आयु वर्ग के है। इन सभी पांचो बच्चों के सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया भोपाल के  डॉ एस.पी.दुवे पीएमसीएच के डॉ. पीसी अजमेरा, डॉ. राजेन्द्र गोरवाड़ा, डॉ हेमेन्द्र बामनिया डॉ मनीष त्यागी,एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. आरके सिंह एवं डॉ. प्रकाश औदित्य की टीम ने।
डॉं. अजमेरा ने बताया कि 21 दिनों के अंतराल में अच्छी तरह से स्थापित होने के बाद बिशेषज्ञ चिकित्सकों द्धारा इस  इम्प्लांट को स्वीच आँन किया जाएगा। इस सबके बाद आगामी 2 साल तक इन छहों मरीजों को स्पीच थैरेपी के माध्यम से प्रभाष राज एवं उषा भारती द्वारा बोलने और सुनने में सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी काउंसलिंग से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर एक साल में 25 बच्चों को कॉकलियर इम्प्लांट के माध्यम से सुनने की सौगात दे चुके पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के ईएनटी विभाग को पीएमसीएच के चैयरमैन राहुल अग्रवाल ने हार्दिक बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply