Header Banner

भाइयों पर जानलेवा हमला करने में छह पकड़े

BY — November 13, 2015

समुदाय विशेष के युवकों ने किया था हमला

Police_capउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दो भाईयों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने में छ: युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों भाईयों को गंभीरावस्था में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार पुष्कर पुत्र भैरूलाल गमेती निवासी मादड़ी अपने भाई मुकेश के साथ बाईक पर सवार होकर दीपावली पर अपने घर की ओर जा रहा था। रास्तेें रेल्वे फाटक के आगे एक युवक ने इन दोनों युवकों को कट दिखाता हुआ तेजी से भागा तो इन दोनों ने उसका पीछा किया। यह युवक पास में ही चल रहे मुस्लिम समुदाय का कोई कार्यक्रम चला गया। जहां पर इन दोनों भाईयों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल काफी लोगों ने जमकर मारपीट की। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अनवर पुत्र अब्दुल निवासी आजाद नगर, मोहम्मद शाहिद पुत्र अब्दुल निवासी रेल्वे कॉलोनी, अशरफ पुत्र जीमलअनद निवासी आजाद नगर, अकरम पुत्र रसीद निवासी रेल्वे कॉलोनी, शाहरूख पुत्र रफीम मोहम्मद निवासी सेक्टर 6, आसिम पुत्र रशीद खां निवासी रेल्वे कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। मामले में ओर भी आरोपियों की तलाश जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply