Header Banner

पत्नी से विवाद में लगाई फांसी

BY — November 25, 2015

sucideउदयपुर। खेरवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार मोतीली निवासी धीरा कालबेलिया अपनी पत्नी कमला बाई के साथ खेरवाड़ा बाजार गया जहां दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस युवक ने घर पर आकर घर को अंदर से बंद कर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी के शोर मचाने पर आस-पास से लोग आए और दरवाजा तोडक़र अंदर गए। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply